महाशिवरात्रि 2026: 15 फरवरी को बन रहा अद्भुत संयोग! जानें निशिता काल मुहूर्त की संपूर्ण विधि
महाशिवरात्रि 2026: हर हर महादेव! सनातन धर्म में महाशिवरात्रि को ' शिव की महान रात्रि ' कहा जाता है। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्म-जागृति और शिव तत्व से एकाकार होने का महापर्व है। वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र और वरियान योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत शुभ है। यदि आप इस वर्ष भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शास्त्रों में वर्णित सही मुहूर्त और 'रुद्राष्टाध्यायी' एवं 'नित्यकर्म-पूजाप्रकाश' पर आधारित प्रामाणिक पूजा विधि यहाँ दी गई है। महाशिवरात्रि २०२६: तिथि और मुहूर्त तारीख: रविवार, १५ फरवरी २०२६ तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: १५ फरवरी २०२६ - शाम ०५:०४ बजे चतुर्दशी तिथि समाप्ति: १६ फरवरी २०२६ - शाम ०५:३४ बजे नोट: चूँकि यह "महा-रात्रि" ( महाशिवरात्रि ) का त्योहार है, इसलिए मुख्य पूजा १५ फरवरी २०२६ की रात्रि को ही होगी, भले ही तिथि १६ फरवरी तक रहे। पूजा मुहूर्त और प्रहर समय महाशिवरात्रि 2026 ' पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर...