संदेश

Stotram लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सम्पूर्ण शिवताण्डवस्तोत्रम् हिंदी अर्थ सहित |

चित्र
शिवताण्डवस्तोत्रम्:  भगवान शिव की स्तुति में गाया गया एक परम प्रभावशाली और ओजस्वी स्तोत्र है। इसकी रचना लंकापति रावण ने की थी । 'स्तोत्ररत्नावली' के अनुसार, जो व्यक्ति पूजा के अंत में इस स्तोत्र का गान करता है, भगवान शंकर उसे स्थिर रथ, गज, अश्व आदि से युक्त सदैव सुमुखी रहने वाली सम्पत्ति (लक्ष्मी) प्रदान करते हैं। यह स्तोत्र न केवल शिवजी के सौंदर्य का वर्णन करता है, बल्कि भक्त को परम शांति और पवित्रता भी प्रदान करता है। ॥ अथ श्रीशिवताण्डवस्तोत्रम् ॥ जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्। डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम्॥१॥ हिंदी अर्थ: जिन्होंने जटारूपी अटवी (वन) से निकलती हुई गङ्गाजी के गिरते हुए प्रवाहों से पवित्र किये गये गले में साँपों की लटकती हुई विशाल माला को धारण कर, डमरू के डम-डम शब्दों से मण्डित प्रचण्ड ताण्डव (नृत्य) किया, वे शिवजी हमारे कल्याण का विस्तार करें। जटाकटाहसम्भ्रमभ्रमन्निलिम्पनिर्झरी- विलोलवीचिवल्लरीविराजमानमूर्द्धनि। धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाटपट्टपावके किशोरचन्द्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम॥२...

शिवमानस पूजा स्तोत्र — अर्थ, विधि व लाभ (हिंदी)

चित्र
"क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको महँगी पूजा सामग्री या धन की आवश्यकता नहीं है? आदि शंकराचार्य द्वारा रचित शिवमानसपूजा (Shiv Manas Puja) एक ऐसी अद्भुत स्तुति है, जिसके माध्यम से आप केवल अपने मन की शक्ति से महादेव को राजसी उपचार अर्पित कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, बाह्य पूजा की तुलना में मानस पूजा (Mental Worship) को करोड़ों गुना अधिक फलदायी और श्रेष्ठ माना गया है,। चाहे आप यात्रा में हों या पूजा सामग्री का अभाव हो, शिवमानसपूजा के द्वारा आप भगवान शिव को मानसिक रूप से रत्नजड़ित सिंहासन, पंचामृत स्नान और दिव्य वस्त्र अर्पित कर असीमित पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं   संपूर्ण शिवमानसपूजा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित। साथ ही जानें कि कैसे यह मानसिक आराधना आपके समस्त ज्ञात-अज्ञात पापों का नाश कर आपको मानसिक शांति और शिव-कृपा का पात्र बनाती है।" शिवमानस पूजा 1. मानसिक उपचारों का समर्पण रत्नैः कल्पितमासनं हिमजलैः स्नानं च दिव्याम्बरं नानारत्नविभूषितं मृगमदामोदाङ्कितं चन्दनम्। जातीचम्पकबिल्वपत्ररचितं पुष्पं च धूपं तथा दीपं देव दयानिध...